महासमुन्द: 8वीं, 10वीं पास उम्मीदवारों की विभिन्न पदों में होगी भर्ती
महासमुन्द: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 23 नवम्बर 2021 को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लसमेंट
कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा
एकाउंटेट के 10 पद, सेल्स मार्केटिंग के 10 पद, टैली के 10 पद, ट्रक ड्राइवर के 10 पद, कुक के 05, वेटर के 20, होटल हेल्पर के 10 पद एवं सेक्यूरिटी
गार्ड के 20 पद के लिए 8वीं एवं 10वीं पास आवेदकों की भर्ती आठ से दस हजार रूपए या
अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी।
उन्होने बताया कि
सेक्यूरिटी गार्ड के 20 पद के लिए आवेदने जिला रोजगार कार्यालय महासमुन्द
में जमा कर सकते हैं। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित
दिवस पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति दे सकते है। आवेदक
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे। अधिक
जानकारी कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार कार्यालय एवं मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद
से प्राप्त कर सकते हैं।