महासमुन्द : फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र अपने मतदान केन्द्र क... - CG Sandesh

महासमुन्द : फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर बनवा सकते हैं

महासमुन्द:  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक संचालित किया जा रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र में 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण होने जा रहे सभी युवक-युवती अपना नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जुड़वाने के लिए अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. से संपर्क कर फार्म-6 भरकर अपना फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति व अपने परिवार के किसी सदस्य का ईपिक कार्ड नंबर के साथ प्रस्तुत कर फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र बनवा सकते हैं।

जिन मतदाताओं को अपने नाम में किसी प्रकार का संशोधन करना है तो फार्म-8 एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम स्थानांतरण करना है तो फॉर्म-8 क मतदान केन्द्र में उपलब्ध बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही यदि किसी मतदाता को यदि अपना नाम विलोपित कराना है तो फार्म-7 अपने संबंधित मतदान केन्द्र में प्रस्तुत कर विलोपित करा सकते हैं। उक्त कार्य को मतदाता स्वयं nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें