महासमुंद : जिले के 245 विद्यालयों में 16,168 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 396 विद्यार्थियों में पाया गया दृष्टिदोष, प्रदान किया जाएगा निःशुल्क चश्मा
राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ’बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह’ 14 से 20 नवम्बर 2021 तक का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम हेतु कलेक्टर डोमन सिंह एवं डॉ. एन. के. मण्डपे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के निर्देशन में एवं डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन नोडल अधिकारी, अंधत्व नियंत्रण के मार्गदर्शन में जिले के कार्यरत समस्त नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा जिले के 245 विद्यालयों में अध्ययनरत 16,168 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया. .
इस परिक्षण में 396 विद्यार्थियों में दृष्टिदोष पाया गया है. इन छात्रों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा. इस प्रकार विटामिन ए की कमी वाले 240 विद्यार्थी पाये गये. बच्चों के आँखें में होने वाले अन्य बिमारियाँ जैसे Childhood Blindnessds -06, Morbidity Ocular -04, Congenital Morbidity -14, injury -04, Conjuctivitis allergy -28, Infection -50, Squint -20 की पहचान की गई है.