संपरीक्षक, परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी
व्यापम ने संपरीक्षक और सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 3 दिनों तक बढ़ा दी है. अब इसके लिए आवेदन 25 नवम्बर तक कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर थी. व्यापम ने भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है.
अब 2 जनवरी 2022 को भर्ती परीक्षा होगी. छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षक के प्रस्ताव पर व्यापम से ज्येष्ठ संपरीक्षक व सहायक संपरीक्षक की भर्ती के लिए परीक्षा होगी. इसी तरह छग राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के प्रस्ताव पर सहायक परियोजना क्षेत्रपाल की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों परीक्षाओं का आयोजन 12 दिसंबर 2021 को होना था. लेकिन इस तारीख को छग लोक सेवा आयोग की एक भर्ती परीक्षा है. इसलिए परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें