कोहरे के कारण पिकअप और ट्रक में हुई जोरदार भिडंत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कोहरे के कारण बालोद-धमतरी मार्ग पर पिकअप और डंपर में जोरदार भिडंत हो गई.
बताया जा रहा है पिकअप चालक शादी समारोह में डीजे लेकर गया हुआ था, जहां से वह लौट रहा था. विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई. डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला. जबकि पिकअप चालक गाड़ी में ही फंसा रहा. पिकअप चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस जेसीबी और हाइड्रा की व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस हादसे को लेकर अपराध कायम कर लिया है. वाहनों को जप्त कर लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें