निधि लोकेश चन्द्राकर द्वारा बोरियाझर में मितानिनो का सम्मान समारोह
मितानिन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर मितानिनो को ग्राम पंचायत भवन बोरियाझर में मितानिन बहनों को जनपद सदस्या निधि लोकेश चंद्राकर एवं सरपंच राजेंद्र मधुकर द्वारा सम्मानित किया गया.
जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर ने मितानिनो को बधाई देते हुए उनके मेहनत और परिश्रम की सराहना करते हुए कहा मौसम बेमौसम किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं मैं उन्हें दिल से सलाम करती हूं.
इस अवसर पर उप सरपंच पिंकी भोई ,मितानिन नर्मदा साहू सुशीला ध्रुव दुलम ध्रुव एम टी रेखा देवी साहू आंगन बाड़ी कार्यकर्ता भारती चन्द्राकर कल्याणी मोंगरे, पंच - राहुल चन्द्राकर रूखमणी साहू टिकेश्वरी ढीमर सुकवारो मधुकर रोजगार सहायिका- जानकी साहू रूखमणी साहू सतोष साहू मोहन साहू धनेश ध्रुव ,सचिव -ओंकार दीवान आदि उपस्थित रहे.