'बाल शिव' का प्रसारण आज से : दिखेगी भगवान शिव के बचपन की कहानी.
'बाल शिव' का प्रसारण आज से शुरू होने जा रहा है. भगवान शिव के बाल रूप की दिलचस्प कहानियों पर आधारित इस शो में दर्शकों को देवों के देव महादेव के बाल रूप के दर्शन कराये जाएंगे और उन्हें एक अनूठा पौराणिक अनुभव मिलेगा. इस शो का प्रीमियर आज यानी कि 23 नवंबर को रात 8 बजे होगा और इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक किया जायेगा. आईये जानते हैं, वे कौन से पांच कारण है, जिनके लिये आपको यह शो जरूर देखना चाहिये.
आपने भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों की कई दिलचस्प कहानियां देखी या सुनी होंगी, लेकिन उनका एक अवतार ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत कुछ कहा या दिखाया नहीं गया है और वह है उनका बाल रूप इसलिये तो इस शो का नाम है-महादेव की अनदेखी गाथा. जी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित यह शो मां महासती अनुसुइया और उनके पुत्र बाल शिव की आकर्षक कहानी और उनके शाश्वत संबंध को बयां करेगा.
हम सभी ने बचपन में भगवान शिव की कहानियां जरूर सुनी होंगी, लेकिन बाल शिव की कहानी भारतीय टेलीविजन पर पहली बार दिखाई जा रही है और माइथोलॉजिकल स्पेस में यह एक स्वागतयोग्य बदलाव है. बाल शिव के अवतार में आन तिवारी के कमाल के परफॉर्मेंस ने इस शो को बेहद दिलचस्प एवं मनोरंजक बना दिया है. दर्शक जिन कहानियों को पहले देख चुके हैं, यह वैसी कहानियां नहीं है. इस शो में दर्शकों को भगवान शिव का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा.
पौराणिक कहानियों के साथ दर्शकों का हमेशा से ही एक खास लगाव रहा है और दर्शक ऐसे शोज को देखना पसंद करते हैं, क्योंकि यह उनमें उम्मीद जगाता है और उन्हें एक दिशा देता है. एण्डटीवी का नया शो 'बाल शिव'- महादेव के बचपन और उनकी मां अनुसुइया के साथ उनके खूबसूरत रिश्ते की कहानी बयां करता है. यह शो दर्शकों और भगवान शिव के भक्तों को भारतीय टेलीविजन पर एक सर्वश्रेष्ठ शो का आनंद उठाने के लिये प्रेरित करता है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें