महासमुन्द: कलेक्टर जनदर्शन में अब तक 189 आवेदन प्राप्त - CG Sandesh

महासमुन्द: कलेक्टर जनदर्शन में अब तक 189 आवेदन प्राप्त

आज के जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं के 61 आवेदन आए

महासमुन्द: आमजनों की समस्या और निराकरण के लिए इस माह मंगलवार 02 नवम्बर से पुनः शुरू हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज 61 आवेदक अपने आवेदन विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर डोमन सिंह के जनदर्शन कार्यक्रम में आए। कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दोपहर 1ः30 से 2ः30 बजे तक निरंतर चलता है। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहते है। कलेक्टर को प्राप्त आवेदन तुरंत ही कार्यक्रम में मौजूद संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाता है। आवेदक भी अपने आवेदन के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारी के पास मौजूद होता है। अधिकारी आवेदक को आवेदन का परीक्षण कर आवेदन के निराकरण और निराकरण में लगने वाले समय के बारे में बता देता है।

कोरोना काल के चलते कलेक्टर जनदर्शन आमजन की स्वास्थ्य, सुविधाओं और सुरक्षा के कारण बंद था। जिसे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के दूसरे दिन यानि मंगलवार 2 नवम्बर से पुनः शुरू किया गया। अब तक विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए। पहले दिन मंगलवार 2 नवम्बर को शुरू हुए कलेक्टर जनदर्शन में 10 आवेदन प्राप्त हुए थे। मंगलवार 9 नवम्बर को इसकी संख्या बढ़कर 40 हो गयी। मंगलवार 16 नवम्बर को 78 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्यााओं को लिखकर कलेक्टर को सौंपी। इसी प्रकार आज मंगलवार 23 नवम्बर को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 61 आमजन अपनी अलग-अलग समस्याओं के बारे में कलेक्टर को बताया। इसमें जमीन बंटवारा, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, जाति प्रमाण पत्र लेकर अन्य समस्याएं का उल्लेख था। कलेक्टर ने आवेदकों से कहा कि आपका आवेदन संबंधित विभाग के अधिकारी को भेजा गया है। आवेदनों का निराकरण अगर 15 दिन के भीतर नहीं होता है तो वह दोबारा आकर मुझे बताएं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें