सरायपाली के बलौदा में गजयात्रा कार्यक्रम आज, छत्तीसगढ़ी फ़िल्म हाथी मोर संगवारी का प्रदर्शन एवं सुरक्षा के उपायों पर चर्चा.
आज 24 नवंबर को वन परिक्षेत्र सरायपाली अंतर्गत गजयात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है. जो कि 3 चरण में संपन्न किया जायेगा.
कार्यक्रम के प्रथम चरण में शास. हाई स्कूल बलौदा में हाथी जन जागरूकता अंतर्गत छत्तीसगढ़ी चलचित्र हाथी मोर संगवारी का प्रदर्शन एवं सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी.
द्वितीय चरण में ग्राम बलौदा बाजार में हाट बाजार में जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा, साथ ही मार्ग मे पड़ने वाले आसपास के गांव के चौक चौराहों में जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा.
कार्यक्रम के तृतीय चरण में ग्राम टेमरी में हाथी जनजागरूकता से सम्बंधित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म हाथी मोर संगवारी का प्रदर्शन एवं सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की जाएगी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें