बसना : विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  - CG Sandesh

बसना : विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नेहरू युवा केंद्र संगठन महासमुंद छ.ग.( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी अदनान पाल के निर्देशानुसार स्व. जयदेव सतपति शासकीय महाविद्यालय बसना में प्राचार्य सुश्री सीमा अग्रवाल एवं नंदकिशोर प्रधान (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी स्व.जयदेव सतपति शामहावि. बसना ) श्री अनिल पारथी डॉ के बखाला , श्री दीपक कुमार साहू केदारनाथ दीवान (एनवाईव्ही बसना) के मार्गदर्शन में ब्लॉक की स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस भाषण का मुख्य विषय देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण( सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास ) के थीम पर आधारित था इस प्रतियोगिता में युवक युवतियों में काफी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

ब्लॉक स्तर पर प्रथम ऐश्वर्या राजपूत अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भारत एक बहुल विविध राष्ट्र है जिसमें अनेक प्रकार के लोग रहते हैं और उन्होंने भारत के राष्ट्रीयता व राष्ट्र के प्रति किस प्रकार के विचार रखें इस पर अपना विचार व्यक्त किया द्वितीय निकिता भोई ने बताया कि हमारे देश में किस प्रकार उच्च वर्ग के अधिकारी व निम्न वर्ग के अधिकारी भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी में लिप्त हैं एवं राष्ट्र निर्माण में लोगो का योगदान होना चाहिये।तृतीय प्रमित कुमार साहू ने युवाओं की राष्ट्रीय निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवाओं को स्व प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए तथा ,एकता संगठन की शक्ति एवं राष्ट्र की ऐतिहासिक मुद्दों पर अपनी परिकल्पना व्यक्त की । इन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया है इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रियंका करायत, चुनकुमारी साहू, भोज कुमारी साहू, आकांक्षा पुरोहित, निकिता भोई, ऐश्वर्या राजपूत, प्रियंका प्रधान, प्रमित कुमार साहू, लिकेश साहू, तेजराम साहू इत्यादि कॉलेज के स्टाफ सहित उपस्थित रहे. इन सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभ कामनाओं के साथ इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त जानकारी केदारनाथ दीवान (एनवाईव्ही ) ने दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें