इस राज्य के किसानों को सरकार स्मार्टफ़ोन खरीदने के लिए देगी प... - CG Sandesh

इस राज्य के किसानों को सरकार स्मार्टफ़ोन खरीदने के लिए देगी पैसे

गुजरात सरकार ने किसानों को स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदने के लिए 1500 रुपये प्रति परिवार मदद देने की घोषणा की है. गुजरात (Gujarat) के किसान कल्याण और सहकारिता विभाग की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक यह योजना केवल राज्य के किसानों के लिए है. गुजरात में जिन किसानों के पास अपनी जमीन है, वे इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. वे अपनी पसंद का कोई भी स्मार्टफोन (Smartphone) खरीद सकते हैं. उस फोन की कुल कीमत का 10 प्रतिशत (1500 रुपये तक) सरकार की ओर से किसान को दिए जाएंगे. बाकी पैसे किसान को खुद देने होंगे.

योजना के मुताबिक प्रति परिवार केवल किसान को इस योजना का लाभ मिलेगा. प्रति संयुक्त जोत वाले मामले में भी केवल एक लाभार्थी को स्कीम का लाभ मिलेगा. विभाग के मुताबिक इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए गुजरात (Gujarat) के भूमिधारक किसान आई-खेदूत पोर्टल के जरिए सरकार को आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन स्वीकृत होने के बाद किसान को स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदना होगा. उसके बाद किसान को स्मार्टफोन के खरीद बिल की एक प्रति, मोबाइल का आईएमईआई नंबर, एक रद्द चेक और अन्य आवश्यक दस्तावेज विभाग में जमा कराने होंगे. इसके बाद 1500 रुपये की धनराशि उसके खाते में पहुंच जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें