महासमुन्द: कलेक्टर डोमन सिंह ने अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन कर सौंपे प्रभार
इसी तरह डिप्टी कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर को जिले के
लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम), कानून व्यवस्था संबंधी, जिले के विभिन्न
आयोजन, समारोह के संबंध में
प्रभारी व समन्वयक, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग (कलेक्टर के सीधे
नियंत्रण में है) के नियुक्ति एवं पदोन्नति संबंधी प्रकरण सहित जिला कार्यालय के
विभिन्न शाखाओं के लिये प्रभारी अधिकारी जैसे वरिष्ठ लिपिक शाखा-01 आवास आबंटन सहित, जिला शहरी विकास
अभिकरण (डूडा) एवं नगरीय निकाय से संबंधित, विभिन्न स्तर से कार्यालय को प्राप्त होने वाले
समस्त डाक की मार्किंग के लिए प्रभारी अधिकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ) एवं सी.एस.आर
मद अंतर्गत समस्त कार्य, नीति आयोग/आकांक्षी जिला से संबंधित कार्य ,सत्कार शाखा ,एस.डब्ल्यू. शाखा, अभियोजन शाखा, लोक आयोग के
प्रकरणों का निराकरण, लाइसेंस शाखा, पुरातत्व शाखा, वाचक कलेक्टर
न्यायालय, जिला विवाह अधिकारी, जिला पासपोर्ट सेल, मानव अधिकार आयोग
एवं सभी संवैधानिक आयोग से संबंधित शाखा, राजस्व लेखा, राहत शाखा ( राजस्व पुस्तक परिपत्र से संबंधित व
सोलेशियम फंड योजना), जेल निरीक्षण सहित अन्य विभागों के प्रभारी
अधिकारी होंगे जैसे नगर सेना, फूड एण्ड ड्रग कंट्रोल, नापतौल विभाग, जिला अस्पताल एवं
स्वास्थ्य, परिवार कल्याण विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश
एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य
कार्य।
इसी प्रकार डिप्टी
कलेक्टर एस.के. टण्डन को प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा (आहरण संवितरण सहित
कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की
जाएगी, नजूल शाखा (आहरण
संवितरण सहित कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से
की जायेगी, भू-अर्जन/भू-आबंटन (नस्तियां अपर कलेक्टर के
माध्यम से प्रस्तुत की जायेगी, तकाबी शाखा, अधिक अन्न उपजाओ शाखा, सहायक अधीक्षक
(राजस्व/सामान्य), राजस्व मोहर्रिर शाखा, कलेक्टर एवं जिला
दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर एवं सौपे गये अन्य कार्य।
इसके अलावा डिप्टी
कलेक्टर सुनेहा भेड़िया को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य एवं स्थानीय
निर्वाचन (आहरण एवं वितरण सहित कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियांें को
अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे), जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, उप संचालक पंचायत
सहित अन्य शाखाओं के लिए प्रभारी अधिकारी होंगे जैसे लोक सेवा गारंटी, वरिष्ठ लिपिक शाखा-02 (नस्तियां अपर
कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी), ई-प्रशासन अंतर्गत सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन, ई-डिस्ट्रीक्ट लोक
सेवा केन्द्र, जनगणना (नस्तियां अपर कलेक्टर के
माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी), शिकायत एवं जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, 20 सूत्रीय शाखा, आवक-जावक, पुस्तकालय
शाखा/प्रपत्र शाखा, विकास शाखा, अभिलेखागार (हिन्दी/अंग्रेजी), अभिलेख एवं प्रमाण
पत्रों का सत्यापन, प्रतिलिपि शाखा, समय सीमा के तहत
दर्ज आवेदन पत्रों/प्रकरणों के लिए प्रभारी अधिकारी (नस्तियां अपर कलेक्टर के
माध्यम से प्रस्तुत की जायेगी,) सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं जन सूचना अधिकारी, देवस्थानम, अल्प बचत शाखा
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।