महासमुन्द: पिथौरा के लाखागढ़ में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप य... - CG Sandesh

महासमुन्द: पिथौरा के लाखागढ़ में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर 25 नवम्बर को

राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर के अंतर्गत 346 लोगों का किया गया पंजीयन

महासमुन्द: जिला चिकित्सालय परिसर में बुधवार 24 नवम्बर को समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर के अंतर्गत दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना शिविर के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में 142 दिव्यांगजन, 68 वरिष्ठजन, 136 स्कूली छात्र-छात्राएं इस तरह कुल 346 लोगों का पंजीयन किया गया। जिसमें एलिम्को टीम कानपुर के द्वारा 31 चश्मा, 15 ट्राई साईकिल, 17 कृत्रिम दांत, 07 मोटराईज्ड ट्राई साईकिल, 20 श्रवण यंत्र, 18 कैलिपर्स,  25 बैशाखी, 10 छड़ी, 17 व्हील चेयर के लिए परीक्षण कर निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा 30 नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र, 150 नवीनीकरण, 92 यूडीआईडी का प्रमाणीकरण किया गया। शिविर में प्रमाण पत्रों को तत्काल हितग्राहियों को वितरण कराया गया।

इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम लाखागढ़ में गुरूवार 25 नवम्बर को राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर के अंतर्गत दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें