जगदीशपुर में हुए गोहत्या के विरोध में सर्व हिन्दू समाज द्वारा आज कराया जायेगा बसना बंद.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में हुए गोहत्या के विरोध में आज बसना सर्व हिन्दू समाज द्वारा बसना बंद रखा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार बसना के जगदीशपुर में परसों रात एक जीवित गो वंश की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका सोशल मिडिया में विडियो वायरल हो रहा है.
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री महेंद्र साव ने अपने सोशल मिडिया में माध्यम से इस क्रूरता का विडियो पोस्ट किया और लिखा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएँ बढ़ रही है. जानकारी के अनुसार मामले मामले के एक आरोपीगणों को बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
वहीं सर्व हिन्दू समाज बसना द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से इसे शासन-प्रशासन का संरक्षण बताते हुए आज गुरूवार को गोहत्या के विरोध में बसना बंद रखने की मांग करते हुए हिन्दू एकता का परिचय देने की बात कही जा रही है.
अन्य सम्बंधित खबरें