गौ हत्या के विरोध में सर्व हिन्दू समाज ने बंद किया बसना, मामले में तीन गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में गौ हत्या करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है.
दरअसल कल का सोशल मिडिया में ऐसा विडियो वायरल हुआ, जो हिन्दू धर्म की आस्था को चोट पहुँचाने वाला था वायरल में कुछ लोग गौ हत्या करते हुए दिखाई दे रहे थे. विडियो वायरल होने के बाद सर्व हिन्दू समाज द्वारा इसका विरोध किया गया.
इसके विरोध में आज बसना नगर सहित पास के गाँव बंसुला को बंद रखा गया. नगर को बंद रखने के लिए सभी नागरिकों ने सहयोग किया, इसके बाद हिन्दू समाज के लोगों ने बसना थाना पहुंचकर इस विषय में चर्चा किया, इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस दौरान थाना प्रभारी और बसना तहसीलदार मौजूद रहे.
वहीं इस मामले में बसना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उक्त विडियो थाना बसना क्षेत्र का होने से पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आसपास क्षेत्र में पता किया गया. यह विडियो कब और कहा है तब ज्ञात हुआ. जिसके बाद उक्त वीडियो बसना थाना के रहने वाले विट्ठल उर्फ छोटा व धरमु बंदे और उनके साथ उक्त कृत्य में शामिल आलेख रौतिया इन तीनो पर अजमानतीय धारा 429, 34 भादवि एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार किया. ये तीनो आपस में मिलकर उक्त को अंजाम दे रहे थे.