गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
पूर्व भारतीय क्रिकेट और पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद गौतम
गंभीर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस की तरफ से यह
जानकारी दी गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘BJP सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को कथित तौर पर ‘ISIS कश्मीर’ से दूसरी बार जान से
मारने की धमकी मिली है.
उनके आवास के बाहर के फुटेज वाला एक वीडियो भी धमकी वाले ई-मेल के साथ संलग्न है. इससे पहले गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी. गौतम गंभीर के अनुसार उन्हें यह धमकी आईएसआईएस कश्मीर (ISIS Kashmir) नाम से दी जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें