महासमुन्द: जिले के तीन हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राश... - CG Sandesh

महासमुन्द: जिले के तीन हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुन्द: मंत्रियों द्वारा जिले के तीन जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए गए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के कुम्हार पारा निवासी रूपेश्वरी सेन, पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सांकरा निवासी अनुसुईया प्रधान एवं सरायपाली के टॉवर पारा निवासी केशव साहू के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए गए है। संबंधित हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आर. टी. जी. एस. के माध्यम से किया जा सकेेें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें