गौहत्या के आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की मांग. - CG Sandesh

गौहत्या के आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की मांग.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में हुए गौ हत्या के विरोध में आज बसना नगर सहित पास के गाँव बंसुला को बंद रखा गया. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले के आरोपियों से अब कड़ाई से पूछताछ करने की मांग की जा रही है.

भाजपा ने पुलिस की विज्ञप्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि  पूर्व में प्रतिबंधात्मक चालान के बाद पुलिस ने आनन-फानन में तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया,  इसके लिए पुलिस बधाई की पात्र है.  परन्तु पुलिस को आरोपियों से यह भी पूछताछ की जानी चाहिए कि आखिर वे  किसके लिये पशु हत्या कर काट रहे थे. और ये घटना कब से अंजाम दिया जा रहा है, इसके पीछे शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए. यह जाँच का विषय है.


अन्य सम्बंधित खबरें