छत्तीसगढ़: विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा – 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है. सीजीपीएससी ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, नायब तहसीलदार, सहायक जेल अधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल पदों की संख्या 171 है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 दिसंबर को मध्यान्ह 12:00 बजे से 30 दिसंबर रात्रि 11:59 बजे तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर किए जा सकेंगे. प्ररंभिक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी 2022 पूर्वान्ह 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तथा अपरान्ह 3:00 बजे से अपरान्ह 5:00 बजे तक तथा मुख्य परीक्षा की तिथि 26,27,28, एदं 29 मई 2022 निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि की जानकारी के लिए निचे दिए गये अधिसूचना देखें.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – Download


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें