महासमुंद: अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन 10 दिसम्बर तक
महासमुंद: भारत सरकार अल्पसंख्यक
कार्य मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2021-22 के
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति (प्री मैट्रिक, पोस्ट
मैट्रिक एवं मेरिट कममीन्स) का लाभ देने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 06 अल्पसंख्यक समुदायों जैसे सिक्ख, जैन, बौद्ध, पारसी, मुस्लिम, एवं ईसाई से संबंधित छात्रों को अवसर प्रदान करता है।
आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राज्य शासन आदिम जाति तथा
अनुसूचित जाति विकास, विभाग द्वारा योजनाओं के
लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत
सरकार द्वारा दी गई उपर्युक्त छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन 10 दिसम्बर 2021 तक
ऑनलाईन स्कूटनी कर हार्डकापी दस्तावेजों के साथ संस्था प्रमुख स्वयं उपस्थित होकर
जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। अभिभावक के समस्त स्रोतों से प्राप्त आय प्रमाण-पत्र, समुदाय द्वारा प्रमाणित जाति प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के बैंक खाता नंबर व आधार नंबर लिंक हो, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ जिसमें विद्यार्थी का नाम बैंक का नाम व आई.एफ.एस.सी. कोड स्पष्ट छपा हों तथा अंतिम ट्रांजेक्शन पृष्ठों जिसमें बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम राशि जमा हो व खाता अपडेट की सत्यापित प्रति संलग्न करना होगा। इस योजना से एक परिवार के केवल 02 विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। पालक केवल 02 बच्चे का ऑनलाईन आवेदन करें। आवेदन करने के लिए पिछली कक्षा में विद्यार्थी का प्राप्तांक कम से कम 50 प्रतिशत होना आवश्यक है।