महासमुंद: एसी, फ्रीज रिपेयरिंग, दोपहिया वाहन मरम्मत एवं वीडियोंग्राफी प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 27 नवम्बर से
महासमुंद: बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार
प्रशिक्षण संस्थान महासमुन्द द्वारा जिले के 18 से 45 वर्षीय युवकों के लिए दिसम्बर 2021 से एसी फ्रीज रिपयेरिंग, दोपहिया वाहन मरम्मत, वीडियोग्राफी
प्रशिक्षण शुरू की जाएगी। जिसका पंजीयन 27 नवम्बर
2021 से शुरू हो जाएगी।
बड़ौदा आरसेटी के निदेशक संजीव प्रकाश ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी प्रशिक्षण हेतु पंजीयन के लिए एवं संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नम्बर 07723-299155 व कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 9340281974 पर सम्पर्क कर सकते है या बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद पहुॅंचकर पंजीयन तथा जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए दस्तावेज बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की 3 फोटो साथ ले कर आना होगा।