महासमुंद: कृषि स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न
महासमुंद: जनपद पंचायत महासमुंद के
अधीन कृषि स्थायी समिति की बैठक आज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, लभराखुर्द महासमुद में किया गया। बैठक की शुरूआत कृषि
स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर के
छायाचित्र पर सभापति व जनपद सदस्य द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत
उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विभागीय
अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भारत का संविधान उद््देशिका का वाचन किया गया।
कृषि विभाग की रबी वर्ष 2021 के लिए प्राप्त विभिन्न योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन, बीज की व्यवस्था एवं अन्य विभागीय योजनाओं की लक्ष्य एवं पूर्ति के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही उद्यानिकी विभाग, पशु पालन, मछली पालन व जल संसाधन बीज निगम तथा कृषि अभियांत्रिकी के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के बारे में सदस्यगणों को जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि द्वारा कृषि यंत्रों के लक्ष्य एवं पूर्ति की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति के सभापति दिग्विजय साहू, जनपद सदस्य कुशाल चन्द्राकर, अश्वनी हुमन दीवान तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार, कृषि एवं समवर्गीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।