महासमुंद: ज़िला कार्यालय में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन कर संविधान दिवस मनाया गया
महासमुंद: संपूर्ण भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश के क्रम में आज यहां कलेक्टोरेट में शासन के निर्देशानुसार आज प्रातः 11ः00 बजे भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन किया गया। डिप्टी कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पठन कराया। इस दौरान ज़िला कलेक्टर कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खेल, पुलिस विभाग, उद्योग, बैंक, पॉलिटेक्निक, परिवहन, आयुर्वेद, पंजीयक सहित विकासखण्ड स्तरीय सभी विभागों में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन कर संविधान दिवस मनाया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें