बसना: अज्ञात वाहन के कुचलने से मौके पर हुई मौत - CG Sandesh

बसना: अज्ञात वाहन के कुचलने से मौके पर हुई मौत

बसना थाना क्षेत्र में 26 नवम्बर की दोपहर करीब 2:15 बजे NH-53 रोड पर गिधापाली से भुकेल जाने के बीच     सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

छुईपाली टोल प्लाजा में पदस्थ डाक्टर ने पुलिस को बताया की जब वे अपनी टीम के साथ हाईवे पेट्रोलिंग डियूटी में छुईपाली टोल प्लाजा से बसना की ओर एम्बूलेंश से निकले थे तब उन्होंने देखा की ग्राम भुकेल के आगे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा हुआ था जिसका सिर बुरी तरह से किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने से कुचला गया था.

मृतक की जेब में एक आधार कार्ड मिला जिसमें नाम गिरधारी दीप पिता आदिकांत दीप उम्र 28 साल ग्राम कमगांव थाना भठली जिला बरगढ ओडिसा लिखा हुआ था.

छुईपाली टोल प्लाजा में पदस्थ डाक्टर अश्वनी मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की मृतक की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर बुरी तरह से कुचला जाने से मृत्यु हुई है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 


अन्य सम्बंधित खबरें