डायल 112 के ड्राइवर की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के अंतर्गत मणिपुर चौकी क्षेत्र में डायल 112 के ड्राइवर का शव मिला.पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की संभावना जताई है.
दरअसल, मणिपुर चौकी में 26 नवम्बर को सुबह सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सुंदरपुर में जाने वाले रास्ते पर एक युवक की बॉडी पड़ी हुई है. उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला सीएसपी पुष्कर शर्मा, चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंच चुके हैं.
बॉडी को देखने पर इसकी पहचान सोनू लाल यादव पिता कुंज बिहारी यादव के रूप में हुई है, जो डायल 112 का वाहन चालक था और घटना के दिन ड्यूटी पर नहीं था. मृतक के शरीर को देखने पर किसी घान नुमा हथियार से मारकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है. मामले में जांच जारी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें