बसना: 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुलकर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध मुहिम छेड़ते हुए दिनांक 26.11.2021 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम जोगीदादर मंदिर के पास मेन रोड आरोपी विपिन चौहान पिता अनंतराम चौहान उम्र 32 वर्ष ग्राम जोगीदादर चौकी भवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से कुल 10 लीटर भरी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 2000 /-रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.
अन्य सम्बंधित खबरें