जीत फ़ाउंडेशन द्वारा किया गया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का ... - CG Sandesh

जीत फ़ाउंडेशन द्वारा किया गया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

26 नवम्बर को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के सोनपुर गांव में जीत फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ संगीता शुक्ला द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नक्सल प्रभावित परिवारों के लगभग 70 बच्चे और 110 महिलाओं सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए। सामाजिक संस्था ‘‘जीत फाउण्डेशन’’ द्वारा संस्था के माध्यम से ठंढ़ मौसम के अनुसार कम्बल, साल, साड़ियां, स्वेटर सहित जरूरत की सामग्रियां वितरित की गई वहीं बच्चों को खेल सामग्री, कॉपी-किताब, पेन सहित अन्य उपहार दिए गये.

डॉ संगीता शुक्ला ने महिलाओं से बात कर उन्हें चिकित्सकीय उपचार के फायदे बताते हुए स्वास्थ जागरूकता के लिये प्रेरित किया। डॉ शुक्ला ने बच्चों और महिलाओं के साथ खेल और नृत्य का आनन्द उठाया। कार्यक्रम के अंतिम में उपस्थित लोगों को सुपोषित आहार के साथ भोजन कराया गया, इसके अलावा बच्चों को बिस्किट और चाकलेट भी दिये गये। उक्त कार्यक्रम के दौरान सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें