श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की सड़क हादसे में मौत, कई घायल - CG Sandesh

श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की सड़क हादसे में मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात को हुआ. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ है. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग मेटाडोर में नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे. यह मेटाडोर फुलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराई. हादसा हंसखली पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ. दुर्घटना में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें