WhatsApp पर वायरल हुआ पेपर, परीक्षा रद्द... - CG Sandesh

WhatsApp पर वायरल हुआ पेपर, परीक्षा रद्द...

UPTET 2021 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आज होने वाला UPTET Exam रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द हो गई है. इसी के साथ सॉल्वर गैंग के 10 से ज्यादा मेंबर्स भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. फिलहाल, एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है. हिंसा की आशंका को देखते हुए परीक्षा के सभी सेंटर्स पर फोर्स तैनात कर दी गई है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था पेपर. वहीं, बताया जा रहा है कि एक महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. साथ ही, अभ्यर्थियों को दोबारा कोई भी फीस नहीं देनी होगी.

10.00 बजे पहली पारी शुरू हो गई थी, लेकिन अचानक परीक्षा रद्द करने का फैसला ले लिया गया. परीक्षा को लेकर बहुत तैयारियां की गई थीं, लेकिन अब सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. अधिकारी-कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं. जल्द ही जांच कर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें