इस दिन होगी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी यानी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की
रॉयल वेडिंग का सभी को बेसब्री से इंतजार है. अब कपल की शादी की डेट का भी खुलासा हो गया है. विक्की-कटरीना
के फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि उनकी शादी अगले महीने दिसंबर के दूसरे हफ्ते में
हो रही है.
पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दोनों
की शादी की डेट का खुलासा किया है. जो कि 9 दिसंबर है. जी हां, इन दिनों मोस्ट ट्रेंडिंग बनी ये जोड़ी दिसंबर की 9 तारीख को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी करेगी. ये
आलीशान रिसॉर्ट राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित है. दोनों हिंदू वेडिंग
करेंगे.
इस बिग फैट इंडियन वेडिंग में विक्की और कैटरीना कैफ के करीबी लोग ही शिरकत करेंगे. 9 दिसंबर को शादी होगी. वहीं राजस्थान में 7 तारीख को संगीत और 8 दिसंबर को मेहंदी का फंक्शन होगा. सोशल मीडिया पर कपल के 9 दिसंबर को शादी करने की खबरें छाई हुई हैं. लेकिन अभी तक विक्की-कटरीना की तरफ से शादी की डेट अनाउंस नहीं की गई है.