कोरोना टीकाकरण कार्य में सरायपाली  का बेहतर प्रदर्शन - CG Sandesh

कोरोना टीकाकरण कार्य में सरायपाली का बेहतर प्रदर्शन

सरायपाली महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन एवं सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन के मार्गदर्शन व सभी विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो के अथक प्रयास तथा मैदानी कर्मचारियों के आपसी समन्वय व सहयोग के परिणाम स्वरुप विकासखंड सरायपाली कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में लक्षित आम नागरिकों को कोरोना टीका का प्रथम एवम् द्वितीय डोज लगाकर पूरे जिले में बेहतर प्रदर्शन किया है. 

ज्ञातव्य हो कि विकासखंड सरायपाली ने कोरोना फर्स्ट डोज टीकाकरण कार्य में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत अर्जुंडा , उप स्वास्थ्य केंद्र रेहटीखोल, सेक्टर सिंघोड़ा व सरायपाली के शहरी एवं ग्रामीण आबादी को कोरोना टीकाकृत करके जिले में प्रथम स्थान का ताज अपने नाम रखा था अब द्वितीय डोज में भी ऐसा प्रदर्शन किया गया है जिसके लिए एसडीएम मैडम द्वारा इस कार्य में लगे हुए समस्त कोरोना टीकाकरण योद्धायो, आम जनता , जनप्रतिनिधि, समस्त समाचार संवाददाता एवं समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पटवारी ,पंचायत सचिव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पंच ,सरपंच , कोटवार को हार्दिक शुभकामनाएं दिया गया । 

साथ ही आयुषमान कार्ड महाअभियान में इसी तरह सहयोग हेतु अपील किया गया है विदित हो कि एसडीएम मैडम द्वारा अपने सरायपाली में पदस्थापना 3/7/21 के दिन से ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम घाटकछार व पंडरीपानी का दौरा करके कोरोना टीकाकरण अभियान में गति लाया गया एवम् स्वयं अधिकारयो के साथ घर घर जाकर कोरोना टीका लगवाने हेतु प्रेरित गया जिसके परिणाम यह हुआ कि विकासखण्ड सरायपाली ने सर्वप्रथम अपना लक्ष्य को हासिल किया तथा द्वितीय चरण में जनचौपाल के माध्यम से लोगों के बीच जाकर टीकाकरण जागरुकता का कार्य किया गया इस अभियान के बदौलत ही कोरोना टीकाकरण कार्य में महासमुन्द जिला में विकासखण्ड सरायपाली प्रथम रहा उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें