सांकरा: अज्ञात कारण से जहर सेवन कर युवती ने दे दी जान
27 नवम्बर की दोपहर करीब 2 बजे सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भोकलूडीह में 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर युवती को इलाज़ के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा लाया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतीका कु. मंजु भोई पिता राजकुमार उम्र 20 साल ग्राम भोकलूडीह की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल मर्ग नंबरी कायम कर विवेचना मे लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें