news-details

वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब एवं सर्व समाज ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती एवं संविधान दिवस

28 नवंबर रविवार को समरसता भवन करन्दोला के प्रांगण मे क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा जी का स्मरण 15 नवंबर एवं 26 नवंबर संविधान दिवस मे उपलक्ष्य मे वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब बस्तर संभाग ईकाई बस्तर, सर्व समाज, भीम आर्मी जिला बस्तर के तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी, जननायक बिरसा मुंडा जी, रानी दुर्गावती जी, ज्योतिबा फुले जी, भूमकाल विद्रोह के जननायक वीर गुण्डाधुर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं सेवा अर्जी कर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर किया गया कार्यक्रम मे संवैधानिक प्रावाधानो के अधिकारो को जानने को मिला, संविधान ही पूरे समुदाय के व्यक्ति को गरिमा को बांधे रखता है, संविधान से देश मे शांति व्यवस्था बनी रहती है।
संविधान ही सर्वोपरि है। ।वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब बस्तर संभाग के सदस्य हेमन्त बस्तरिया ने कहा कि संविधान हमे सब कुछ देता है संविधान को बहुत लोग मानते है तो बहुत लोग नहीं मानते है लेकिन संविधान हम सबको समान हक और अधिकार देता है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने महिलाओं को विशेष महत्व देते हुए उन्हें सबसे ज्यादा अधिकार दिया है। संविधान के अनु. 13 (3)(क) कहता है कि रूढ़ि व प्रथा को विधि का बल प्राप्त है आज हमे अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने की आवश्यकता है इसके लिए अधिक से अधिक युवाओ को संवैधानिक जानकारी देना हमारा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वक्ताओं ने कार्यक्रम मे 5 वी, 6 वी अनुसूची, पेशा कानून, वनाधिकार कानून के बारे जानकारियां दी। विधायक कश्यप ने कहा कि हम सब को संविधान का पालन करना चाहिए साथ ही संविधान के बारे मे अधिक से अधिक लोगों को बताना भी चाहिए।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद सदस्य, भूषण गुप्ता, निलय कश्यप, सर्व आदिवासी समाज की संयुक्त सचिव शारदा कश्यप,युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष सन्तु मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप,गोण्डवाना समाज समन्वय समिति जिलाअध्यक्ष बुधसिंग नेताम, प्रवक्ता बीरेन्द्र नेताम,जंगो रायतार इंग्लिश मिडियम पब्लिकस्कूल मसोर,कोण्डानार्र प्रधानाध्यापक रायतार रमा मरकाम प्राचार्य बस्तर, पी आर लावत्रे, सामाजिक कार्यकर्ता जया ध्रुव, मानदयी कश्यप,निलधर कश्यप, पुजारी मोती राम भद्रे सुमन नाग गोवरमेन्ट वेलफेयर एम्पालाइज असोसिएशन प्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम,फरस रावेन ध्रुव, एकलव्य अधीक्षिका सुनिता मण्डावी, अधीक्षिका तिरूमाय वीणा कश्यप, देवराज यादव, (एलआईसी ऑफिसर )वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब के सदस्य खगेश कश्यप, हेमन्त बस्तरिया , मनबोध बघेल, दीनदयाल मंण्डावी, कृष्णभान अरमोर, विष्णुबघेल, प्रलाद पडोटी, गजेन्द्र बघेल, सुमन नाग ,पिंकी कश्यप, गुण्डाधुर नेताम, गौतम रात्रे, महेन्द्र नागवंशी, सेवक नेताम, जीवन नेताम, जगन्नाथ मंण्डावी, पुरू नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल आदि उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें