बसना : हेमंत वैष्णव बने जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष, रूपानंद साव महासचिव.
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना के नए अध्यक्ष हेमंत वैष्णव व महासचिव रूपानंद साव बनाये गए हैं, यह फैसला आज 29 दिसंबर को जग्गनाथ परिसर बसना में रखी बैठक में लिया गया. जहाँ सर्वसम्मति से हेमंत वैष्णव को अध्यक्ष और रूपानंद साव को महासचिव बनाया गया.
बैठक के दौरान आगामी 9 दिसम्बर को होने वाली प्रदेश स्तरीय सम्मलेन को लेकर भी चर्चा की गई. जिसमे सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया.
बैठक प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान की अध्यक्षता, प्रदेश सह सचिव एन.एम. जोशी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य मुन्नीलाल अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर इमरान ख्वाजा, शुखदेव वैष्णव, मुकेश साहू, अनुराग नायक, विजय हिन्दुस्तानी, दासरथी चौहान, जीतू तिवारी, उत्तर कुमार कौशिक व बूंदलाल यादव उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें