महासमुंद: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतू ऑनलाईन आवेदन की तिथि 15 दिसम्बर तक बढ़ाई गई
महासमुंद: शैक्षणिक सत्र 2021-22
के लिए जिले में संचालित
समस्त शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, कृषि कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई, नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. जिनमें
अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी
जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्रता रखते है। वे
शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति
एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in
नवीन वेबसाइट पर ऑनलाईन
कर सकते हैै।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलम्ब से प्रारम्भ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण तिथि में वृद्धि की गई है। अब विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाईन भरा जा सकता है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक 22 दिसम्बर तक तथा सैंक्शन ऑर्डर लॉक 27 दिसम्बर तक किया जा सकता है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र् 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा।