महासमुंद: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन द्वारा समर... - CG Sandesh

महासमुंद: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जाएगी मक्का खरीदी

मक्का उपार्जन की दर 1870 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित

महासमुंद: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक ने बताया कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णयानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान के साथ-साथ अच्छे किस्म के मक्का भी समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के माध्यम से खरीदी की जाएगी। धान की तरह मक्का का समर्थन मूल्य में विक्रय के लिए किसानों को पंजीयन करना अनिवार्य है। मक्का खरीदी के लिए 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मापदंड को लागू किया गया है। पंजीयन के लिए निर्धारित फार्म समितियों में उपलब्ध है, मक्का बेचने के लिए किसान संबंधित समितियों से आवेदन प्राप्त कर सकते है। समिति स्तर पर बारदाने की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 मक्का खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन की दर 1870 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें