बसना : रैबीज के इंजेक्शन के लिए जाना पड़ा बलौदाबाजार... कुत्त... - CG Sandesh

बसना : रैबीज के इंजेक्शन के लिए जाना पड़ा बलौदाबाजार... कुत्ते के काटने पर गाँव में रखी गई थी बैठक, गाली गलौज करने पर दर्ज करवाया मामला.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम आमापाली में कुत्ते के काटने पर बैठक रखी गई थी, जिसमे पालतू कुत्ते के मालिक द्वारा गाली गलौच करने पर मामला दर्ज करवाया गया है.

पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया है कि कुत्ते के काटने के बाद जब वह बसना के अस्पताल पहुंचा तो वहां कुत्ते के काटने पर लगाया जाने वाला रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था जिसके कारण उसके बलौदाबाजार जिले में जाना पड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को करीब 7 बजे सुरेन्द्र नाथ कैवर्त पिता रवीशंकर कैवर्त उम्र 52 वर्ष निवासी आमापाली को उसी के गाँव में नंदलाल बंजारा के घर के सामने नंदलाल का पालतू कुत्ता काट लिया. जिसके बाद वह कुत्ते को छुड़ाकर भगाया और ईलाज के लिए बसना अस्पताल में पहुंचा जहां रेबिट का इंजेक्शन नहीं होने से बलौदाबाजार जा कर रेबिट का इंजेक्शन लगावाया.

इसके बाद सुरेन्द्र नाथ वापस आकर गांव में बैठक करवाया जहां पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जो उखाड़ना हैं उखाड़ ले निपट लूंगा कहकर धमकी दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादवि अपराध 289, 294, 506 कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें