बसना : पुरानी घरेलू बातो को लेकर शराब के नशे में गाली गलौज व... - CG Sandesh

बसना : पुरानी घरेलू बातो को लेकर शराब के नशे में गाली गलौज व मारपीट.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम छोटेडाभा में पुरानी घरेलू बातो को लेकर शराब के नशे में गाली गलौज व मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अमरजीत कौर ने पुलिस को बतायी कि 28 नवम्बर 2021 के शाम करीब 07.30 बजे वह घर पर थी उसी समय उसका भतीजा अमर सिंग ऊर्फ छोटू आया व दरवाजा को खटखटाया व आवाज देकर बुलाया उसके बाहर निकलने पर अपने लडके को बुला कहकर पुरानी घरेलू बातो को लेकर वाद विवाद गाली गलौच करने लगा व उसके मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट किया व बाल को पकडकर जमीन पर गिराकर घसीट दिया जिससे उसे चोंट आई है । अमर सिंग शराब पिया हुआ लग रहा था व उसके मना करने पर भी उसके घर के दरवाजा को तोड दिया व सामान को बिखेर दिया व जान से उसे व उसके बेटे को मार दूंगा कहकर धमकी दिया । बीच बचाव करने आये गोरे साव से भी मारपीट किया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें