हाथियों ने महिला को पटक-पटक कर मारा, कई टुकड़ों में मिला शव
धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भालुचुआ में 3 दंतैल हाथियों में से एक हाथी ने कमार महिला को पटक पटक कर मार डाला. महिला का शव तीन अलग अलग जगहों में पड़ा मिला।
जानकारी अनुसार भालुचुआ के कमार पारा निवासी कमला बाई कमार 61 वर्ष का पति पपीत राम के साथ सोमवार की रात्रि झगड़ा हुआ था. कमला बाई अपने पति की झगड़ा लड़ाई से परेशान हो कर गांव के प्रमुख लोगों को बताने निकली थी. रात्रि 12 बजे के लगभग निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथी में से एक हाथी ने कमला बाई को पटक -पटक कर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची. सुबह महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें