बसना: गुणवत्ताहीन चावल वितरण की हुई शिकायत
बसना सहित आसपास के शासकीय राशन वितरण की दुकानों से कनकी, भूसी, धान सहित चावल वितरण की तहसीलदार बसना से राष्ट्रीय बजरंग दल बसना ने शिकायत की. जिस पर तहसीलदार बसना ने तत्काल संज्ञान लेने की बात कही.
बता दे कि पूर्व में बसना सहित आसपास के ग्रामों में वितरण होने वाले चावल में गुणवत्ताहीन चावल का वितरण की सेल्समैनो से मौखिक शिकायत हितग्राहियों द्वारा की गई थी जिस पर चावल को बदलकर दिया गया था पर इस माह भी वही चावल वितरण होने से राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष आकाश सेंदरीया ने लिखित में तहसीलदार बसना को शिकायत की।
अन्य सम्बंधित खबरें