छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पदों प... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती/ परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है.

जारी विज्ञापन के अनुसार पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी. पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये छत्तीसगढ़ के मूल निवासी (केवल महिला उम्मीदवारों) से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित कर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. कुल पदों की संख्या 200 है.

महत्वपूर्ण तिथियाँ -

परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि- 23.01.2022

ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि- 03.12.2021

ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि- 30.12.2021

पदनाम एवं श्रेणी - पर्यवेक्षक, तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) केवल महिलाओं के लिए

वेतनमान - 5200-20200 ग्रेड वेतन 2400 /-(मैट्रिक्स वेतन लेवल 06)


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें