महासमुंद: कलेक्टर ने 2 व्यक्तियों को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति... - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर ने 2 व्यक्तियों को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति आदेश

महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने दो व्यक्तियों को आज ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए अनुकम्पा नियुक्ति आदेश अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं जिला सीईओ एस. आलोक उपस्थित थे। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बम्बूरडीह के आदित्य बाबू कोसरे को ग्राम पंचायत पथर्री के लिए एवं बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कोकनाझर के डिगेश कुमार चक्रधारी को ग्राम परसदा (ख) में ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए पद स्थापना की गई है।  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें