महासमुन्द: कलेक्टर जनदर्शन में मिले 49 आवेदन
महासमुन्द: प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के दूर-दराज से आए ग्रामीणों, आम नागरिकों, प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर डोमन सिंह को सौंपा। कलेक्टर सिंह ने जनदर्शन में प्राप्त सभी 49 आवेदनों को ध्यानपूर्वक देखकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें जिला मुख्यालय महासमुन्द के वार्ड क्रमांक 17 निवासी गुलाब बाई गुप्ता को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड के ग्राम हाडाबंद निवासी पन्नालाल चन्द्राकर को श्रवण यंत्र प्रदान किये गए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें