महासमुंद :फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना,  प... - CG Sandesh

महासमुंद :फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित जानकारी, शिकायत, समस्या के लिये इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के चिन्हांकित जिलों में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 01 से 07 दिसम्बर तक फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महासमुन्द जिले में मौसम रबी वर्ष 2021-22 के लिए इस योजना के तहत अधिसूचित फसल गेहूं (सिंचित) और अधिसूचित इकाई (ग्राम) 42 ग्राम अधिसूचित है। बुधवार 01 दिसम्बर को फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुन्द विनोद चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि  दाऊलाल चंद्राकर, कृषि विभाग के उप संचालक  अमित कुमार मोहंती, जिला प्रबंधक बीमा कंपनी  पुरुषोत्तम पटेल द्वारा संयुक्त रूप से फसल बीमा रथ को उप संचालक कृषि कार्यालय महासमुन्द के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त अन्य ब्लॉेकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर उप संचालक कृषि  अमित कुमार मोहंती द्वारा फसल बीमा सप्ताह आयोजन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि 01 से 07 दिसम्बर तक फसल बीमा रथ अधिसूचित ग्रामों में जाएगा और कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसान फसल बीमा आवरण में शामिल होकर लाभ ले सकें। 

वर्ष 2021-22 में गेहूं सिंचित रबी फसल हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक निर्धारित है। अधिसूचित ग्राम के कृषक बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि अर्थात प्रति हेक्टेयर 412.50 रूपए कृषक अंश जमा कर संबंधित वित्तीय संस्था, सहकारी समिति, सी.एस.सी. अथवा भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा करा सकते है। 

इस संबंध में अधिक जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए महासमुन्द जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.आर.घोडे़सवार 9009229778, डी.पी. पटेल 8889166853,  पी.एन.सामल 9425529174 एवं  एन.के. भोई 9009189849, बीमा कंपनी प्रतिनिधि पुरूषोत्तम पटेल 7000570373, युधिष्ठिर नायक 8839864010, देवेन्द्र यादव 7773804705, अनिल प्रधान 9340843336, सूर्यकांत नायक 8770895117 के मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत, समस्या के लिये एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड पंडरी रायपुर के निःशुल्क दूरभाष नंबर 18004190344, 1800116515 से संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें