महासमुंद : डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट... - CG Sandesh

महासमुंद : डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर्स पाठ्यक्रम के लिए 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के लिए संचालित होने वाले डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर्स पाठ्यक्रम वर्ष 2021-22 के लिए फैसिलिटेटर कार्य हेतु जिले के अनुभवी, सेवानिवृत्त व्यक्ति जिसके लिए कृषि संकाय न्यूनतम निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बी.एस.सी. कृषि, एम.एस.सी. कृषि, पी.एच.डी. कृषि उद्यानिकी फिशरी व पशुपालन तथा अन्य कृषि से संबद्ध होनी चाहिए। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर कृषि संकाय की उपाधि पर विचार नहीं किया जाएगा। 

अपने बायोडाटा मय दस्तावेज सीधे कार्यालय उप संचालक कृषि में संपर्क कर 31 दिसम्बर 2021 तक कार्यालयीन समय 5ः30 बजे तक सीधे उपस्थित होकर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों में से फैसिलिटेटर का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें