महासमुंद: कोविड-19 से मृत 123 प्रकरण के लिए 61 लाख 50 हजार स्वीकृत
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड-19 से मृत 123 स्वीकृत प्रकरण के लिए 61 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर सिंह ने कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की अनुदान सहायता राशि देने के स्वीकृत आदेश जारी किए है।
जिसके अंतर्गत महासमुंद विकासखण्ड के स्वीकृत 45 प्रकरण के लिए 22 लाख 50 हजार रुपए, बागबाहरा विकासखण्ड के 09 प्रकरण के लिए 04 लाख 50 हजार रुपए, पिथौरा विकासखण्ड के 18 प्रकरण के लिए 09 लाख रुपए, बसना विकासखण्ड के 30 प्रकरण के लिए 15 लाख रुपए एवं सरायपाली विकासखण्ड के 21 प्रकरण के लिए 10 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को स्वीकृत राशि तत्काल कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान करने के निर्देश दिए है।