महासमुंद: खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान एवं मक्का उपार्जन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह के
निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में धान एवं मक्का उपार्जन अवधि तक
के लिए विपणन संघ महासमुंद में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिला विपणन अधिकारी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी होंगे। नियंत्रण कक्ष का
दूरभाष क्रमांक 07723-223262 है। साथ ही प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक आकाश जांगड़े एवं शाहिद
कुरैशी की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह दोपहर 2ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक अशोक बरेठ एवं मनोज गिरी गोस्वामी की ड्यूटी
लगाई गई है। इन अधिकारी-कर्मचारी द्वारा नियंत्रण कक्ष में धान उपार्जन से संबंधित
लिखित अथवा दूरभाष से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की पंजी संधारित करेंगे तथा
शिकायतों, समस्याओं की जानकारी
तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण कराए जाना सुनिश्चित
करेंगे।