युवक ने अपनी प्रेमिका की चुनरी से गला घोंटकर की हत्या, नाले ... - CG Sandesh

युवक ने अपनी प्रेमिका की चुनरी से गला घोंटकर की हत्या, नाले में फेंका शव

कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया. युवती तीन माह की गर्भवती थी. आरोपी उसे अबार्शन के लिए कह रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी. युवती का शव पुलिस को एक दिसंबर को मिला था. इसके बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर गिरारी नाले में एक युवती की लाश मिली थी. ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ गांव के बोरो निवासी बूंदमती कुमारी के रूप में हुई. यह भी पता चला कि वह तीन माह की गभर्वती थी.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और बूंदमती का प्रेम संबंध था. 24 नवंबर को दोनों घूमने के लिए निकले और करीब डेढ़ बजे नाले के पास पहुंचे. बूंदमती से गर्भपात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट दिया और शव नाले में फेंक कर भाग निकला.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें