बसना: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस
भंवरपुर: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में रासेयो जिला संगठक डॉ मालती तिवारी व प्राचार्य जेपीएस नेताम के निर्देशन में तथा कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस मनाया गया।
इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरपुर से रमाकांत भोई एवं स्टाफ के द्वारा एड्स की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी स्वयं सेवकों को दी गई। वहीं वक्ता भोई, प्राचार्य जेपीएस नेताम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन हीरा राम चौहान ने किया। कार्यक्रम में छात्र संघ एवं रासेयो स्वयं सेवकों का विशेष सहयोग रहा।
अन्य सम्बंधित खबरें