महासमुंद: छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा में कल 1,421 परीक... - CG Sandesh

महासमुंद: छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा में कल 1,421 परीक्षार्थी होंगे शामिल

महासमुंद: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा-2020 का आयोजन रविवार 5 दिसंबर को दो पालियों में होगा। पहली पाली पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से सायं 04.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों में 1,421 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर एस.के. टण्डन को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टण्डन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस परिवहन अधिकारी उड़न दस्तादल और केन्द्राध्यक्षों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा, महासमुंद में 250 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में 350, शासकीय आशी बाई गोलछा आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुंद में 250, डाइट प्रशिक्षण केन्द्र महासमुंद में 200 और शासकीय डीएमएस हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुंद में 200 एवं शिशु संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में 171 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें